Edited By Ramanjot, Updated: 05 Sep, 2022 09:46 AM

नीतीश कुमार ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा कि साइरस मिस्त्री एक होनहार उद्योगपति थे। उनका निधन वाणिज्य एवं उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी पूरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
नीतीश कुमार ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा कि साइरस मिस्त्री एक होनहार उद्योगपति थे। उनका निधन वाणिज्य एवं उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी पूरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बता दें कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह 54 वर्ष के थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे।