मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने 2 मैट्रिक परीक्षार्थियों को रौंदा, एक की हालत नाजुक...मची चीख-पुकार

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Feb, 2026 01:54 PM

a vehicle in the minister s convoy hit two students

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के एस्कॉर्ट वाहन ने दो मैट्रिक परीक्षार्थी हो रौंद दिया। छात्र परीक्षा देकर सामान लेने कर्पूरी चौक पहुंचे थे। एक छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे DMCH रेफर किया गया है।

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आने से दो मैट्रिक परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्पूरी चौक के पास की। घायल छात्रों की पहचान बुंदेलखंड निवासी आशुतोष कुमार (16) और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों छात्र मैट्रिक की परीक्षा देकर बासोपट्टी के कर्पूरी चौक पर अपने सामान लेने पहुंचे थे। इसी दौरान कलुआही की ओर से आ रही पर्यटन मंत्री के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इलाज के लिए DMCH रेफर 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक छात्र की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया है। 

मंत्री का आश्वासन 

इस दुर्घटना से छात्रों के परिजनों में भारी आक्रोश और कोहराम मचा हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने स्वयं घायल छात्रों के परिजनों से फोन पर बात की है। मंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि वे घायलों के इलाज में हरसंभव आर्थिक और चिकित्सकीय सहायता प्रदान करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!