रिटायर्ड फौजी के बेटे ने पापा की पिस्टल से खुद को मारी गोली, पटना में करता था इंटर की पढ़ाई

Edited By Harman, Updated: 06 Feb, 2026 08:49 AM

patna student suicide retired soldier son shot with pistol

Bihar News : बिहार में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में गुरूवार को सेवानिवृत फौजी के पुत्र ने गोली मारकर अपनी जान दे दी। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Bihar News : बिहार में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में गुरूवार को सेवानिवृत फौजी के पुत्र ने गोली मारकर अपनी जान दे दी। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा वार्ड संख्या 11 में सेवानिवृत फौजी विनोद सिंह के पुत्र तनमय कुमार (16) ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार कर मौत को गले लगा लिया है। वह राजधानी पटना में रहकर इंटरमीडिएट की तैयारी कर रहा था और करीब एक सप्ताह पहले ही अपने घर भटगामा आया था। गुरुवार को उसने घर में रखे अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। एसएफएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना का कारण पता लग सके। शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!