सुशांत मामलाः BMC ने पटना के SP विनय तिवारी को क्वारंटाइन से किया मुक्त

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Aug, 2020 09:57 AM

patna superintendent of police vinay tiwari freed from quarantine

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले की जांच करने गए पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने क्वारंटाइन हटा लिया है।

मुंबई/पटनाः फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले की जांच करने गए पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने क्वारंटाइन हटा लिया है।

दरअसल, विनय तिवारी सुशांत मामले की जांच करने मुंबई गए थे, जहां उन्हें बीएमसी ने क्वारंटाइन कर दिया था जिसे लेकर उच्चतम न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाई थी। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी। विनय तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि बीएमसी ने उन्हें संदेश भेजकर क्वारंटाइन खत्म करने की सूचना दी है और वह आज पटना वापस लौट जाएंगे।

बता दें कि सुशांत मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है और उसने अभिनेता की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुएल मिरांडा, श्रुति मोदी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!