मुजफ्फरपुरः मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधिकारी अलर्ट, 206 जगहों पर मजिस्ट्रेट एवं 1180 जवानों की तैनाती

Edited By Nitika, Updated: 28 Jul, 2023 10:14 AM

police officer alert regarding muharram festival

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर है। अधिकारी हर छोटी बड़ी चीजों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जिले को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 14 सेक्टर में बांटा गया है।

 

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर है। अधिकारी हर छोटी बड़ी चीजों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जिले को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 14 सेक्टर में बांटा गया है।

प्रत्येक सेक्टर में सीनियर अधिकारी को मैजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनके साथ पुलिस अधिकारी और पूरा बल दिया गया है। इसके अलावा शहर से लेकर गांव तक संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान और अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। संदिग्धों को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सख्ती की चेतावनी दी है। मुहर्रम को लेकर शनिवार ताजिया जुलूस निकलेगा। शुक्रवार को अलम व चौकी जुलूस निकाला जाएजा। बीएमपी के दंगा नियंत्रण बल की एक कंपनी रिजर्व में रहेगी। कुल 206 जगहों पर मैजिस्टेट व पुलिस अधिकारी के साथ 1180 पुलिस जवनों की स्थाई ड्यूटी लगाई गई है।

जुलूस में सादे लिबास में पुलिस अधिकारी भी रहेंगे, जो गतिविधि को भांपकर आगे दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी को सूचित करते रहेंगे। जिले के 19 थाना क्षेत्र के 47 स्थान ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां पूर्व में तनाव की स्थिति रही है और मेला का आयोजन हो रहा है। वहां दंडाधिकारी की तैनाती रहेगी। पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारियों की नजर रहेगी। जिले में चार कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अखाड़ा व ताजिया जुलूस वालों को पूरा एसओपी समझाया गया है। थाना में जुलूस के लाइसेंस की फेहरिस्त व कमेटी के जिम्मेदारों की पूरी सूची है। बगैर लाइसेंस जुलूस निकालने वालों पर एफआईआर होगी।

शहर के प्रमुख मार्गों और कांवरिया मार्ग पर माइकिंग
शहर में सभी प्रमुख मार्ग, कांवरिया रूट और संवेदनशील स्थानों पर गुरुवार शाम सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस कर्मियों ने इस क्रम में कई जगहों पर शांति सद्भाव बनाए रखने के लिए माइकिंग भी की। ग्रामीण इलाके के 11 थाना क्षेत्रों में अलग से फ्लैग मार्च किए गए। इसके अतिरिक्त शुक्रवार को भी पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!