VIDEO: बड़ा हादसा! अवध-आसाम एक्सप्रेस से टकराई रेलवे ट्रॉली, एक की मौत, तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Jun, 2025 03:51 PM

#Katiharrailaccident #Katihar #railaccident Katihar Rail Accident: कटिहार रेलखंड में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी नई दिल्ली रेलखंड पर सेमापुर के समीप 15609 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस सेमापुर के समीप ट्रैक पर ट्रॉली से...

Katihar Rail Accident: कटिहार रेलखंड में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी नई दिल्ली रेलखंड पर सेमापुर के समीप 15609 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस सेमापुर के समीप ट्रैक पर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में मौके ए वारदात पर एक ट्रॉलीमैन की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए... हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी फैल गई घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर राहत बचाव दल और आरपीएफ की टीम पहुँच चुकी हैं... इधर कटिहार रेल डिवीजन के ADRM मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद रेल आवागमन को सुचारू कर दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!