किसी का इस्तीफा मांगने से पहले लालू के दौर की रेल दुर्घटनाओं के दुखद पन्ने पलटे RJD: सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jun, 2023 12:22 PM

rjd has turned the sad pages of the train accidents of lalu s era sushil modi

Bihar Politics: सुशील मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तत्कालीन रेल मंत्री के इस्तीफे को त्याग की कथा बना कर बालासोर रेल हादसे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल...

Bihar Politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बालासोर रेल दुर्घटना को लेकर दो पूर्व रेल मंत्रियों लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि लालू यादव के समय रेल दुघटर्नाओं में 973 लोगों की मौत हुई वहीं गैसोल रेल दुर्घटना के बाद तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने दो माह बाद होने वाले चुनाव में सहानुभूति पाने के लिए मंत्री-पद से इस्तीफा दिया था। 

"बालासोर रेल हादसे पर कर रहे हैं राजनीति"
सुशील मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तत्कालीन रेल मंत्री के इस्तीफे को त्याग की कथा बना कर बालासोर रेल हादसे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री पद से इस्तीफा देने और चुनाव बीतने के बाद नीतीश कुमार अटल जी की सरकार में फिर मंत्री बन गए। उन्होंने बाद में रेल मंत्रालय का प्रभार भी संभाल लिया। भाजपा सांसद ने कहा कि 2014 के संसदीय चुनाव में जदयू को जब बिहार की 40 में से सिर्फ दो  सीटें मिली थीं, तब भी नैतिक जिम्मेदारी लेने का नाटक करते हुए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। उन्होंने त्याग और दलित-प्रेम दिखाने के लिए जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार बड़े त्यागी थे, तो लालू यादव की मदद से मात्र नौ माह बाद मांझी-सरकार क्यों गिराई गई थी। वे फिर खुद मुख्यमंत्री क्यों बन गए। 

"लालू के दौर की दुर्घटनाओं के दुखद पन्ने पलटे राजद"
सुशील मोदी ने कहा कि जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तब रेल दुर्घटनाओं में लगभग 1000 लोगों की मृत्यु हुई थी। उनके समय में आतंकियों ने मुम्बई की ट्रेन में सीरियल धमाके कर 200 से ज्यादा लोगों की जान ली थी। उन्होंने कहा कि बालासोर दुर्घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को किसी का इस्तीफा मांगने से पहले लालू प्रसाद के दौर की बड़ी रेल दुर्घटनाओं के दुखद पन्ने पलट लेने चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!