फूल तोड़ने गई 8 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, जबरन सुनसान जगह ले गया 50 साल का शख्स, और फिर किया...

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Feb, 2026 10:21 AM

50 year old man raped an 8 year old innocent girl

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित ने बताया कि यह घटना मेदनी चौक इलाके में सुबह के समय घटी। दीक्षित ने पत्रकारों को बताया, "लड़की के परिवार ने बताया कि वह अपने घर के पास फूल तोड़ने गई थी,

Bihar Crime: बिहार के लखीसराय जिले में रविवार को आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित ने बताया कि यह घटना मेदनी चौक इलाके में सुबह के समय घटी। दीक्षित ने पत्रकारों को बताया, "लड़की के परिवार ने बताया कि वह अपने घर के पास फूल तोड़ने गई थी, तभी आरोपी उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।" यह मामला तब सामने आया जब लड़की घर लौटी और उसने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। 

यह भी पढ़ें- 5 दिन बाद बंधना था सेहरा, कफन में लिपटकर घर लौटा दूल्हा; शहनाई की जगह गूंज उठी रोने की चीखें

दीक्षित ने कहा, "परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग का फिलहाल चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!