नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: बाइकों की भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत; उड़ गए परखच्चे

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Feb, 2026 04:19 PM

major accident on national highway 3 youths died in collision between bikes

किशनपुर थाना अंतर्गत NH-327A पर गुरुवार दोपहर दो बाइकों की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेमनवा चौक के पास तेज रफ्तार के कारण हुआ।

Road Accident : बिहार के सुपौल जिले में गुरुवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 327ए पर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई। इस भीषण हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। 

बाइकों के उड़ गए परखच्चे 

दरअसल, हादसा जिले के किशनपुर थाना अंतर्गत नेमनवा चौक के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना दोपहर करीब दो बजे की है। दोनों बाइकें काफी तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं, इलाज के दौरान एक अन्य घायल युवक की भी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- 11 महीने, 30 बार दुष्कर्म और फिर....BA की छात्रा के साथ जो हुआ होश उड़ा देगा

हाईवे पर मची चीख-पुकार 

हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और लगभग आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें- पटना सिविल कोर्ट में फिर 'बम' का खौफ! लगातार दूसरे दिन मिली दहलाने वाली धमकी, भारी पुलिस बल तैनात
 

पुलिस की कार्रवाई 
घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!