बागडोगरा में आज अमित शाह से मिलेंगे सम्राट चौधरी, सियासी हलचल तेज

Edited By Harman, Updated: 08 Mar, 2026 11:37 AM

samrat chaudhary will meet amit shah today in bagdogra west bengal

बागडोगरा में सम्राट चौधरी की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होने वाली है। जानकारी के अनुसार, अमित शाह और सम्राट चौधरी न केवल मुलाकात करेंगे, बल्कि पश्चिम बंगाल में एक जनसभा के दौरान मंच भी साझा करेंगे।

Bihar Politics : बिहार के मौजूदा सियासी उथल-पुथल के बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बागडोगरा में सम्राट चौधरी की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होने वाली है। 

जानकारी के अनुसार, अमित शाह और सम्राट चौधरी न केवल मुलाकात करेंगे, बल्कि पश्चिम बंगाल में एक जनसभा के दौरान मंच भी साझा करेंगे। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुलाकात में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम और मंत्रिमंडल के पुनर्गठन पर अंतिम मुहर लग सकती है।

बीजेपी का सीएम, जेडीयू का डिप्टी?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस घटनाक्रम ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज कर दी है और अब गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है- नीतीश के बाद बिहार की कमान किसके हाथ?पटना के सियासी गलियारों में यह चर्चा आम है कि इस बार सत्ता का संतुलन पूरी तरह बदलने वाला है।

भाजपा की दावेदारी : माना जा रहा है कि भाजपा अब राज्य में 'बड़े भाई' की भूमिका में मुख्यमंत्री पद अपने पास रखेगी। इस रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के लिए नामांकन के बाद अब अमित शाह और सम्राट चौधरी की इस मुलाकात ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

जेडीयू की नई भूमिका : नेतृत्व परिवर्तन के इस फॉर्मूले में जेडीयू को उपमुख्यमंत्री पद और कुछ महत्वपूर्ण विभागों से समझौता करना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!