कश्मीर शहीद हुए जवान विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा बक्सर, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jun, 2022 06:09 PM

the mortal remains of martyr jawan vikram singh reached buxar

जानकारी के मुताबिक, विक्रम सिंह भारत सरकार का हथियार ले जा रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रक उधमपुर के पास पलट गया। इस घटना में विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि विक्रम सिंह और उनके पिता कमलेश सिंह एक ही बटालियन में कार्यरत थे। 53...

बक्सर (संजय उपाध्याय): 1 जून को कश्मीर में शहीद हुए बक्सर के जवान विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव चौगाई प्रखंड अंतर्गत फफदर गांव पहुंचा। शहीद जवान का शव पहुंचते ही भारत माता की जय के नारे लगने लगे। गांव के लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

जानकारी के मुताबिक, विक्रम सिंह भारत सरकार का हथियार ले जा रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रक उधमपुर के पास पलट गया। इस घटना में विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि विक्रम सिंह और उनके पिता कमलेश सिंह एक ही बटालियन में कार्यरत थे। 53 आर्मर्ड गंगा नगर में उनकी पोस्टिंग थी। वहीं आज जब सेना के जवान विक्रम सिंह का जब पार्थिव शरीर दानापुर बटालियन से लाया गया तो स्थानीय प्रशासन की भी मौजूदगी रही। नम आंखों के साथ सभी ने उनका अंतिम दर्शन किया।

गांव पहुंचने के बाद शहीद विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर बक्सर श्मशान घाट पर लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवानों ने एक साथ कई बंदूको से उन्हें सलामी दी। उधर, शहीद जवान विक्रम सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!