महिला से फोन पर अश्लील बातें करता था थानाध्यक्ष, ऑडियो वायरल होने पर लगी हथकड़ी

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Sep, 2020 04:54 PM

the sho used to talk vulgarly on the phone to the woman

बिहार के रोहतास जिला के धर्मपुरा पुलिस चौकी के प्रभारी और अवर निरीक्षक कामेश्वर यादव को मोबाइल फोन पर एक महिला से अश्लील संवाद करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आशिक मिजाज दारोगा का अश्लील ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा...

सासारामः बिहार के रोहतास जिला के धर्मपुरा पुलिस चौकी के प्रभारी और अवर निरीक्षक कामेश्वर यादव को मोबाइल फोन पर एक महिला से अश्लील संवाद करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आशिक मिजाज दारोगा का अश्लील ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष कामेश्वर यादव युवती से फोन पर अश्लील बातें करता था। युवती ने बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। जैसे ही यह ऑडियो एसपी के पास पहुंचा, उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। थानाध्यक्ष पर आरोप है कि उसने महिला से फोन पर अश्लील बात की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि कामेश्वर यादव को निलंबित करते हुए और प्राथमिकी दर्ज कर अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि कामेश्वर धर्मपुरा पुलिस चौकी पर तैनाती के पूर्व संझौली थाना में पदस्थापित थे। वहां नियुक्ति के दौरान मारपीट के एक मामले में नामजद एक महिला से वह फोन पर अभद्र बात किया करते थे जिसका प्रमाण मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!