Yadav Rajniti in Bihar: क्या आपको पता है कि RJD से इस बार कितने Yadav उम्मीदवार बने हैं विधायक, देखें पूरी List

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Nov, 2025 12:11 PM

this time so many yadav candidates have become mlas from rjd

Yadav Rajniti in Bihar (विकास कुमार): बिहार में यादव समाज की राजनीति पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की सबसे मजबूत पकड़ रही है। लालू यादव की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे तेजस्वी भी यादव समाज के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। इस बार तेजस्वी ने 143...

Yadav Rajniti in Bihar (विकास कुमार): बिहार में यादव समाज की राजनीति पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की सबसे मजबूत पकड़ रही है। लालू यादव की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे तेजस्वी भी यादव समाज के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। इस बार तेजस्वी ने 143 विधानसभा सीट में से 51 यादवों को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन इनमें से केवल 11 यादव उम्मीदवार ही चुनाव जीतने में सफल रहे। आरजेडी के कुल 25 विधायकों में 11 एमएलए यादव समाज से ही आते हैं। यानी आरजेडी के जीते हुए उम्मीदवारों में से आधे से थोड़ा कम यादव उम्मीदवार हैं। आइए आरजेडी के जीते हुए यादव विधायकों की पूरी लिस्ट पर डालते हैं एक नजर-
 

विधानसभा क्षेत्र MLA का नाम जीत का अंतर
मधेपुरा चंद्रशेखर 7,809  
महिषी गौतम कृष्णा 3,740
पारू शंकर प्रसाद यादव 28,827
मरहौरा जितेंद्र कुमार राय   27,928
परसा करिश्मा 25,772
राघोपुर तेजस्वी यादव 14,532
साहेबपुर कमाल सतानंद संबुद्ध 15,721
फतुहा  रामानंद यादव   7,992
मनेर  भाई बीरेंद्र 20,034
ब्रह्मपुर  शंभु नाथ यादव 3,220  
चकाई  सावित्री देवी 12,972


‘2025 के चुनाव में कम हुई यादव विधायकों की संख्या’

2025 के विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के यादव समाज से आने वाले विधायकों की संख्या काफी कम हो गई है। 2020 में सभी राजनीतिक पार्टियों से यादव जाति के विधायकों की संख्या 55 थी,लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में यादव विधायकों की संख्या घटकर 28 रह गई है। इस बार एनडीए से यादव जाति के 15 विधायक जीते हैं,आरजेडी से यादव जाति के 11 विधायक चुनाव जीते हैं और भाकपा माले से यादव जाति के एक विधायक जीते हैं। बीएसपी से भी यादव जाति के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। रामगढ़ सीट से बीएसपी उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव ने केवल 30 वोट के मार्जिन से जीत हासिल की है। वहीं पालीगंज सीट से भाकपा माले के संदीप सौरभ यादव ने 6,655 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। जाति सर्वेक्षण के हिसाब से बिहार की जनसंख्या में यादव जाति की आबादी करीब 14 फीसदी है। इस लिहाज से इस बार के चुनाव में यादव विधायकों की संख्या कम हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!