समस्तीपुर: ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, कार सवार 2 लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

Edited By Nitika, Updated: 07 Jul, 2022 01:44 PM

truck and car collided hard

बिहार के समस्तीपुर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा समस्तीपुर जिले के ताजपुर इलाके का है, जहां पर मोतीपुर सब्जीमंडी के पास एनएच 28 पर ट्रक और कार आपस में टक्करा गए। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक बारात में शामिल होने के लिए मोतीपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद ताजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। मृतकों की पहचान पूसा थाना के सेढ़ा बथुआ निवासी राजीव राय एवं विजय राय के रूप में हुई हैं और इस हादसे में घायल मुनिन्दर राय व अन्य दो घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बता दें कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इसके अतिरिक्त घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!