Nitish Sarkar LJP R Mantri List: चिराग पासवान की पार्टी से 2 विधायक बने मंत्री, यहां देखें नीतीश कैबिनेट में किस-किसको मिली जगह

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Nov, 2025 12:15 PM

two mla from chirag paswan s party became ministers

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) से संजय कुमार पासवान (Sanjay Kumar Paswan) और संजय सिंह...

Nitish Sarkar LJP R Mantri List: नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की (Nitish Kumar Oath Ceremony) शपथ ली। वहीं, मुख्यमंत्री के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) से संजय कुमार पासवान (Sanjay Kumar Paswan) और संजय सिंह (Sanjay Singh) ने मंत्री (Nitish Sarkar LJP R Mantri List) पद की शपथ ली।

संजय सिंह महुआ से विधायक हैं, जबकि संजय कुमार पासवान बखरी से विधायक बने हैं। बता दें कि भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन ने भी बिहार के मंत्री पद की शपथ ली। 

गौरतलब हो कि कुल 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग ने 202 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की है, जिसमें भाजपा (BJP) को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हम को पांच और रालोमो को चार सीटें मिली हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!