देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस पर CM नीतीश ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Harman, Updated: 28 Feb, 2026 04:36 PM

nitish kumar tributes dr rajendra prasad 63rd death anniversary patna

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर राष्ट्र ने...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर राष्ट्र ने उन्हें शत्-शत् नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

PunjabKesari राजधानी पटना में देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट आयोजित की गई, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया। 

PunjabKesari

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से बिहार लोक भवन सचिवालय के अपर सचिव, उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की ओर से जिला दंडाधिकारी पटना, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमण्डल ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद सह जनता दल यूनाइटेड (JDU)के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक, पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर तमाम उपस्थित लोगों ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को याद किया एवं उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!