पटना की सड़कों पर केंद्रीय खेल मंत्री ने चलाई साइकिल, शारीरिक फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Edited By Harman, Updated: 21 Nov, 2024 12:54 PM

union sports minister rode a bicycle on the streets of patna

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार से बिहार दौरे पर हैं। वहींं, आज यानी गुरुवार की सुबह उन्होंने पटना की सड़कों पर 10 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री के साथ बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण...

पटना: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार से बिहार दौरे पर हैं। वहींं, आज यानी गुरुवार की सुबह उन्होंने पटना की सड़कों पर 10 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री के साथ बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रविंद्रन संकरण और खेल विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेंद्रन भी मौजूद रहे। साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री के पीछे बिहार के कई साइकिलिस्ट भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

शारीरिक फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बता दें कि मनसुख मांडविया ने पटना गेस्ट हाउस से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की। यह यात्रा अटल पथ, जेपी सेतु और पाटलिपुत्र खेल परिसर होते हुए पूरी हुई। इस दौरान मनसुख मांडविया ने बिहार की साइकिलिंग टीम के सभी साइकिलिस्टों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने का वादा किया। साथ ही उन्होंने कहा कि साइकिलिंग को राज्य में एक बड़े खेल के रूप में विकसित करने की जरूरत है। केंद्रीय खेल मंत्री ने फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए कहा साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। 

PunjabKesari

बिहार को एशियाई मेंस हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी का दिया आश्वासन
गौरतलब है कि मनसुख मांडविया बुधवार को पटना में आयोजित वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में भी शामिल हुए थे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री ने साल 2025 में आयोजित होने वाले एशियाई मेंस हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी बिहार को देने का आश्वासन दिया है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम के भी आने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!