बिहार में अनोखी शादी: 3 फीट की दुल्हन से 3 फुट के दूल्हे ने रचाई शादी, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

Edited By Ramkesh, Updated: 21 Nov, 2022 05:40 PM

unique wedding in bihar 3 feet bride married to 3 feet bride

कहते हैं जोड़ियां हर किसी के लिए भगवान बनाकर भेजता है, व्यक्ति चाहे जैसे हो उसे जीवनसाथी अपने आप को चुनने का भी हक है।  कुछ ऐसा ही नजारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में देखने को मिला।  जहां 3 फीट दुल्हन को 3 फुट के दूल्हे ने की धूमधाम से शादी रचाई।  वहीं...

सीतामढ़ी: कहते हैं जोड़ियां हर किसी के लिए भगवान बनाकर भेजता है, व्यक्ति चाहे जैसे हो उसे जीवनसाथी अपने आप को चुनने का भी हक है।  कुछ ऐसा ही नजारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में देखने को मिला।  जहां 3 फीट दुल्हन को 3 फुट के दूल्हे ने की धूमधाम से शादी रचाई।  वहीं इस अनोखी शादी की जिलेभर में चर्चा भी हो रही है। दरअसल, दुल्हन और दूल्हे की लम्बाई महज तीन फट ही है।

PunjabKesari

बता दें कि दुल्हन सीतामढ़ी के लोहिया नगर के मेला रोड़ की रहने वाली है। जिसका नाम पूजा है। हालांकि दुल्हन की उम्र 21 साल है।  दूल्हा योगेंद्र सीतामढ़ी जिले डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव का रहने वाला है। दोनो की शादी सीतामढ़ी शहर के पुनौरा धाम में पूरे धूमधाम से हुई। शादी समारोह में दूल्हे दुल्हन के परिवार वाले शामिल हुए।

PunjabKesari

योगेंद्र ने बताया कि लंबे समय से अपनी जीवनसाथी की तलाश में थे। लेकिन लंबाई कम होने की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। उन्होंने बताया कि काफी दिनों के बाद मुझे अपना जीवन साथी मिल गया है। उन्होंने इस दौरान ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि रब ने दोनों की जोड़ियां बना ही दी। मैं अपना जीवन साथी पा कर खुश हूं। वहीं इस अनोखी शादी को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। हालांकि इस शादी से दोनों के परिवार खुश हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!