Edited By Harman, Updated: 05 Feb, 2026 04:15 PM

Bihar News : बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 वर्षीय छात्र को पड़ोसियों ने बुरी तरह रॉड से पीटा। वहीं इलाज के दौरान पटना के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है। इस हादसे ने...
Bihar News : बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 वर्षीय छात्र को पड़ोसियों ने बुरी तरह रॉड से पीटा। वहीं इलाज के दौरान पटना के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है। इस हादसे ने मां-बाप से उनका सहारा छीन लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के महिसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह बिचौली गांव की है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय छात्र सुधीर कुमार जो कि नौंवी कक्षा की छात्र था। परिजनों के अनुसार, सुधीर का पड़ोसी पवन महतो और उसके बेटों के साथ कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। बदले की भावना के चलते 30 जनवरी 2026 को सुबह जब सुधीर घर से बाहर पुलिया पर बैठा था, तभी आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे सुधीर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह वहीं बेहोश हो गया। सुधीर अपने पिता का इकलौता बेटा था। गंभीर स्थिति को देखते हुए सुधीर को हाजीपुर सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने अब दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपी पवन महतो और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।