JDU में अलग-अलग सुर....कुशवाहा ने लालू को दी बधाई तो संजय सिंह ने बताया घोटालों के बादशाह

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Jun, 2021 02:29 PM

when kushwaha congratulated lalu sanjay singh told that the king of scams

संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "बनके घोटालो के बादशाह, करते रहे मनमर्ज... चारा खाया, अलकतरा पिया और लूट लिया रेल। मां बाप ने रखा नाम लालू, कैदी नम्बर 3351 बन कर गए जेल। अब क्या रहा जग में कहने को, खुल गई पूरी पोल। घर आकर करने लगे पॉलटिक्स, नहीं बताया...

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज 74 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके समर्थकों के साथ-साथ अन्य दलों ने नेता भी लालू यादव को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं इस मौके पर जदयू के अलग-अलग सुर दिखाई दे रहे हैं। जहां जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव को न्याय की लड़ाई लड़ने वाला नेता बताते हुए उन्हें बधाई दी, वहीं पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने एक कविता के जरिए राजद अध्यक्ष पर करारा तंज कसा है।

संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "बनके घोटालो के बादशाह, करते रहे मनमर्ज... चारा खाया, अलकतरा पिया और लूट लिया रेल। मां बाप ने रखा नाम लालू, कैदी नम्बर 3351 बन कर गए जेल। अब क्या रहा जग में कहने को, खुल गई पूरी पोल। घर आकर करने लगे पॉलटिक्स, नहीं बताया क्यों गए थे जेल।"

वहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं।"Happy Birthday Shri laluprasadrjd Ji

बता दें कि लालू यादव इस समय दिल्ली स्थित अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं। उन्होंने रात को 12 बजे केक काटा। वहीं पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती ने उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया।इसके साथ ही लालू यादव की बेटियों ने उनके जन्मदिन पर इमोशनल ट्वीट किए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!