Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Nov, 2025 05:04 PM

Nitish Kumar Oath As Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने गुरूवार को राज्य के लोगों को “ऐतिहासिक जनादेश” के लिए धन्यवाद दिया और खास तौर पर महिला मतदाताओं को उनकी “विशेष भागीदारी” का श्रेय...
Nitish Kumar Oath As Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) ने गुरूवार को राज्य के लोगों को “ऐतिहासिक जनादेश” के लिए धन्यवाद दिया और खास तौर पर महिला मतदाताओं को उनकी “विशेष भागीदारी” का श्रेय दिया, लेकिन अपने राजनीतिक पदार्पण से जुड़े सवालों को टाल गए। उनके पिता ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
राजनीतिक पदार्पण पर सवाल टाल गए निशांत
गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बातचीत में निशांत ने कहा, “बिहार की जनता को नमन और शुभकामनाएं। मैं दिल से धन्यवाद देता हूं और बधाई देता हूं… लोगों ने जिस तरह काम किया, महिलाओं ने जिस तरह मतदान किया, उनकी विशेष भागीदारी बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।” जब उनसे पूछा गया कि वह राजनीति में कब आएंगे, तो 50 वर्षीय निशांत मुस्कुराए और वहां से चले गए। निशांत ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा है और कई राजनीतिक परिवारों के उत्तराधिकारों के विपरीत वह अब तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहे हैं। उनके पिता और जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार ने गुरूवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
नीतीश कुमार ने करीब दो दशक तक बिहार की बागडोर संभाली और खास महिला वोट बैंक तैयार किया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP), जदयू, लोजपा (रामविलास) और दो अन्य दलों के गठबंधन वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में वापसी की। भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इसके बाद जदयू को 85, जबकि लोजपा (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को चार सीटें मिलीं।