गोपालगंज में आपसी विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, चार अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jul, 2022 02:34 PM

woman beaten to death in a dispute in gopalganj

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात गिदहा गांव निवासी ऐनुल हक का घर का छज्जा निकालने को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पड़ासियों ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर ऐनुल हक की पत्नी इसरोबानो की...

गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तथा चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात गिदहा गांव निवासी ऐनुल हक का घर का छज्जा निकालने को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पड़ासियों ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर ऐनुल हक की पत्नी इसरोबानो की पीट-पीट कर हत्या कर दी जबकि चार अन्य को घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मृतक महिला के पति के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!