बेटी की शादी की चल रही थी तैयारियां...इस बीच हुआ कुछ ऐसा कि मातम में बदल गईं खुशियां

Edited By Khushi, Updated: 19 Feb, 2026 03:53 PM

preparations were underway for her daughter s wedding meanwhile something ha

Giridih News: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। बेटी की शादी की तैयारी में जुटे एक परिवार के घर से चोर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात ले उड़े। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। बेटी की शादी की तैयारी में जुटे एक परिवार के घर से चोर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात ले उड़े। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटरूखा के मोहलीटांड़ टोला में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी मोहन राय के घर में उनकी बेटी की शादी मई महीने में होने वाली है। शादी की तैयारी को लेकर घर में नकद पैसे, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती बर्तन रखे गए थे।

पुलिस ने जांच शुरू की 
बताया जाता है कि चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों के सोने वाले कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि कोई बाहर न निकल सके। फिर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखे करीब दो लाख रुपये नकद, लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की घटना का पता चला।

इस वारदात से परिवार को बड़ा झटका लगा है। परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी से पहले हुई इस चोरी ने उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!