Edited By Khushi, Updated: 09 Feb, 2026 03:25 PM

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुररं गांव में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय चमटू केवट के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी था।

मामले की जांच की जा रही है
परिजनों के अनुसार, चमटू बीती रात घर से निकला था और रात भर लौटा नहीं। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह ग्रामीण शौच के लिए जंगल गए तो उन्हें पेड़ पर फंदे से लटका चमटू का शव नजर आया। ग्रामीणों ने तत्काल पिंड्राजोरा थाना पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अंत परीक्षण के लिए चास अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर संदेह की बात नहीं बताई है।