भीख मांगने घर आई भिखारन ने महिला को किया बेहोश, फिर उड़ाए लाखों के गहने और नकदी...दिनदहाड़े चोरी से दहला Bokaro

Edited By Khushi, Updated: 06 Feb, 2026 01:20 PM

a beggar woman who came to a house asking for alms drugged a woman then stole j

Bokaro News: चास के चीरा थाना क्षेत्र से चोरी और ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने भीख मांगने के बहाने घर में घुसकर गृहिणी को बेहोश कर दिया और नकदी व गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bokaro News: चास के चीरा थाना क्षेत्र से चोरी और ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने भीख मांगने के बहाने घर में घुसकर गृहिणी को बेहोश कर दिया और नकदी व गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चीरा थाना क्षेत्र के पिंडरगड़िया निवासी हैदर अली के घर यह घटना हुई। बताया गया कि घटना के समय हैदर अली की पत्नी घर पर अपने सात वर्षीय बेटे के साथ थीं। बेटा बाहर खेलने चला गया था, पति काम पर गए हुए थे और बेटी परीक्षा देने गई थी। इसी दौरान एक महिला भीख मांगने घर आई। हैदर अली की पत्नी जब कमरे में जाकर कुछ सामान लाने लगीं, तभी उस महिला ने पीछे से उन्हें पकड़ लिया और एक कपड़ा नाक पर रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं।

महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी घर के अंदर गई और अलमारी में रखे करीब तीन लाख रुपये के गहने और पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। कुछ देर बाद जब बाहर खेल रहा बेटा घर लौटा तो उसने मां को बेहोश हालत में देखा। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल देर रात तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और आरोपी महिला की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!