जमशेदपुर में शराब कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Harman, Updated: 05 Oct, 2024 09:20 AM

a liquor businessman was shot dead in jamshedpur

झारखंड में अपराधी बेलगाम हो चुके है। बेखौफ होकर लोगों की निर्मम हत्याएं कर रहे हैं। इसी क्रम में ताजा मामला जमशेदपुर से आया है जहां शुक्रवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को उसके घर के दरवाजे के पास गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में...

जमशेदपुर: झारखंड में अपराधी बेलगाम हो चुके है। बेखौफ होकर लोगों की निर्मम हत्याएं कर रहे हैं। इसी क्रम में ताजा मामला जमशेदपुर से आया है जहां शुक्रवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को उसके घर के दरवाजे के पास गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार,जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के नामोटोला की है। मृतक की पहचान विजय साहू के रूप में हुई है जो कि शराब के कारोबार से जुड़ा था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, विजय साहू शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे वह अपने निजी वाहन से घर आया। गाड़ी खड़ी करके ज्योंही वह गेट खोलने जा रहा था। इसी दौरान उसका पीछा करते हुए स्कूटी से आए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। विजय साहू को तीन गोलियां लगी। वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए। वहीं आनन- फानन में विजय साहू को  टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। वहीं,विजय की पत्नी पिंकी देवी ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले उनके पति का एक युवक से विवाद हुआ था। उस युवक ने विजय को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटनास्थल से गोलियों के तीन खोखे बरामद किए गए हैं। विजय साहू की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे लोगों ने पुलिस के समक्ष हंगामा किया। वहीं, घटना के बाद लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!