झारखंड में डबल मर्डर की आशंका: निरीक्षक कार्यालय के पास मिले मां-बेटी के शव, इलाके में सनसनी

Edited By Khushi, Updated: 12 Feb, 2026 03:12 PM

a suspected double murder in jharkhand the bodies of a mother and daughter were

Dumka News: झारखंड के दुमका और खूंटी जिलों में दो अज्ञात महिलाओं तथा एक लड़की के शव बुधवार को मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुमका में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराने निरीक्षक कार्यालय के पास एक महिला और एक बच्ची के शव मिले।

Dumka News: झारखंड के दुमका और खूंटी जिलों में दो अज्ञात महिलाओं तथा एक लड़की के शव बुधवार को मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुमका में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराने निरीक्षक कार्यालय के पास एक महिला और एक बच्ची के शव मिले।

पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष थी और लड़की करीब पांच वर्ष की है। सदर के एसडीपीओ (उप मंडलीय पुलिस अधिकारी) विजय कुमार महतो ने कहा, "एक महिला और एक बच्ची के शव बरामद किए गए हैं। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।" सदर थाना प्रभारी (ओसी) जगरनाथ धान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा, "अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक महिला और बच्ची संभवत: मां-बेटी थीं। हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि होना अभी बाकी है।"

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। एक अन्य मामले में खूंटी जिले में तोरपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 18. 20 वर्ष आयु की एक अज्ञात लड़की का शव मिला है। तोरपा ओसी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि शव डोडमा गांव में फुलकी नदी के पास एक सुनसान इलाके से बरामद किया गया है और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!