शिक्षक से 20 हजार रुपये रिश्वत ले रही थी प्रिंसिपल साहिबा, ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 07 Aug, 2024 02:35 PM

acb arrested principal red handed

झारखंड के गढ़वा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए एक प्रिंसिपल को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान विद्यायनी बाखला के रूप में हुई जो कि स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थी।

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए एक प्रिंसिपल को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान विद्यायनी बाखला के रूप में हुई जो कि स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थी।

घटना गढ़वा स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय कांडी की है। मिली जानकारी के अनुसार, पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने वोकेशल टीचर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल को 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि वोकेशनल क्लास के लिए वोकेशनल शिक्षक से प्रिंसिपल ने रिश्वत की डिमांड की थी जिसकी शिकायत शिक्षक ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!