आक्रोशित भीड़ ने महिला को जूते-चप्पलों से पिटाई कर किया निर्वस्त्र, नग्न हालत में पूरे गांव घुमाया

Edited By Khushi, Updated: 04 Mar, 2023 12:34 PM

angry mob thrashed the woman with slippers made her naked

झारखंड के रांची जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां आक्रोशित भीड़ ने एक महिला की जूते-चप्पलों से बेरहमी से पिटाई कर उसको निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया।

रांची: झारखंड के रांची जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां आक्रोशित भीड़ ने एक महिला की जूते-चप्पलों से बेरहमी से पिटाई कर उसको निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित महिला को बचा कर अपने साथ थाने ले गई। वहीं, पुलिस ने मामले में 7 नामजद सहित 60 से ज्यादा अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की है।

मायके वालों ने ससुरालवालों को जूते-चप्पलों से मारा
मामला जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के सिरपा घोड़तलवा गांव का है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को पीड़ित महिला की देवरानी शीलावंती देवी का शव मिला था। देवरानी के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप मृतक महिला शीलावती के पति महावीर महतो पर आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि महावीर महतो का कई अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध था, जिसका पत्नी शीलावती विरोध करती थी इसी के कारण उसने शिलावंती की हत्या कर दी। घटना के बाद को आक्रोशित मायके वाले 60 से 70 लोगों की भीड़ लेकर मृतक महिला शिलावंती देवी के ससुराल पहुंच गए।

भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
आक्रोशित लोगों की भीड़ ने पीड़ित महिला उसके पति सहित अन्य लोगों की बेरहमी से जूते-चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद भीड़ ने पीड़ित महिला (मृतक की जेठानी) को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। लगभग 1 घंटे तक महिला को निर्वस्त्र कर भीड़ के बीच खड़ा रखा गया। हद तो तब हो गई जब किसी भी ग्रामीण ने इसका विरोध तक नहीं किया। सभी तमाशबीन बन कर देखते रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!