गोकशी करने पर गुस्साए हिंदू समाज के लोगों ने आज बाजार किया बंद, पुलिस थाने में की जमकर नारेबाजी

Edited By Khushi, Updated: 27 Nov, 2022 04:39 PM

angry people of hindu society closed the market today

झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गोकशी करने पर गुस्साए हिंदू समाज के लोगों ने आज यानी रविवार की सुबह खरौंधी बाजार को बंद किया।

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गोकशी करने पर गुस्साए हिंदू समाज के लोगों ने आज यानी रविवार की सुबह खरौंधी बाजार को बंद किया। साथ ही पुलिस थाने का घेराव किया। इस दौरान बजरंग दल, आरएसएस, शिवसेना, भाजपा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अन्य राजनीतिक पार्टियों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। आक्रोशित लोगों ने इस घटना का विरोध करते हुए खरौंधी बाजार की सभी दुकानों को बंद करा कर जय श्री राम, हर हर महादेव, गौ हत्या बंद करो आदि के नारे लगाए।

गुस्साए लोगों ने की आरोपियों को पकड़ने की मांग 
आक्रोशित लोग थाना के सम्मुख केतार खरौंधी मुख्य पथ पर ही बैठ गए। घेराव कर रहे लोग अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर श्री बंशीधर नगर के डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, भवनाथपुर पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह खरौंधी थाना पहुंचे थे। थाना घेराव कर रहे ग्रामीणों को डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी ने समझाते हुए जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। डीएसपी के निर्देश पर खरौंधी पुलिस ने गोकशी में सम्मिलित मनौवर अंसारी के घर से 2 महिला को भी गिरफ्तार किया है। खरौंधी थाना के सम्मुख भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दोनों महिला को केतार थाना ले गए। थाना घेराव में विहिप अध्यक्ष रामानंद मेहता, प्रमुख आभा रानी, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, जितेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, पूर्व प्रमुख गोरखनाथ चौधरी, पूर्व अरंगी मुखिया शिव कुमार यादव, भाजपा नेता बसंत यादव, चंदनी मुखिया रामगहन मेहता, बृंद कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

गोकशी करते हुए पकड़े गए
विहिप अध्यक्ष रामानंद मेहता, विधायक प्रतिंधी उपेंद्र दास, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, संध्याकार विश्वकर्मा आदि ने बताया ये सभी आरोपी पूर्व में ही इस तरह की घटना को कई बार अंजाम दे चुके है। ये सभी गाय के प्रतिबंधित मांस को बाहर लेकर सप्लाई करते थे। जिसकी भनक हम लोगों को थी। हम लोग इन लोगों को पकड़ने के लिए उसी समय से लगे हुए थे, लेकिन गोकशी करते पकड़ नहीं पा रहे थे। जब शनिवार की देर शाम इन लोगों को गाय के बछड़े के साथ देखा था। हम लोगों को शंका हुई तो इनको पकड़ने के लिए गोलबंद हो गए और गोकशी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा। अगर प्रशासन इस मामले को गंभीरता से जांच करे तो इन लोगों के अलावा कई नाम और सामने आ सकते हैं।

पुलिस अन्य आरोपियों के लिए कर रही छापेमारी
इस मामले में श्री बंशीधर डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया थाना में इस घटना में शामिल 15 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रात्रि में ही 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह में 2 महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है जल्द ही उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!