स्वर्गीय गिरधारी राम गंझु को केंद्र सरकार ने पद्मश्री देकर झारखंड की अस्मिता को किया सम्मानित: मुकुंद नायक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Jan, 2022 06:13 PM

asmita of jharkhand honored by giving padma shri to late girdhari ram ganjhu

नायक ने कहा कि मरणोपरांत गंझु जी को मिला ये सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हम सभी झारखंड वासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इन्होंने झारखंड आंदोलन को खड़ा करने में एक बड़े चिन्तक के रूप में भूमिका निभाई। पारम्परिक संस्कृति एवम भाषा पर इन्होंने कई शोध किए। पच्चीस...

 

रांचीः पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि झारखंड की संस्कृति के एक मजबूत स्तम्भ स्वर्गीय गिरधारी राम गंझु को केंद्र सरकार ने पद्मश्री सम्मान देकर राज्य की अस्मिता को सम्मानित किया है।

नायक ने कहा कि मरणोपरांत गंझु जी को मिला ये सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार हम सभी झारखंड वासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इन्होंने झारखंड आंदोलन को खड़ा करने में एक बड़े चिन्तक के रूप में भूमिका निभाई। पारम्परिक संस्कृति एवम भाषा पर इन्होंने कई शोध किए। पच्चीस से अधिक पुस्तकें इन्होंने सम्बन्धित विषयों पर लिखी हैं। झारखंड सम्मान, झारखंड रत्न समेत कई बड़े पुरस्कारों से इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

सरल स्वभाव वाले स्वर्गीय गिरधारी जी ने झारखंड को सवारने का काम किया है। कोरोना महामारी ने इन महान विभूति को अपने प्रकोप के चपेट में ले लिया। मानो खुशी और गम दोनों का अनुभव एक साथ हो रहा है। पद्मश्री मुकुंद नायक इनके बहुत ही ख़ास मित्र रहे हैं । बाबा मुकुंद नायक इन्हें सहिया कह कर सम्बोधित करते थे। नायक ने स्वर्गीय गंझु के आवास पर जाकर उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। मिठाई खिलाकर फूल देकर उनकी पत्नी को सम्मानित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!