Jharkhand News... "BJP एवं JMM मिल कर करें संताल परगना का विकास", दुमका में बोले निशिकांत दुबे

Edited By Khushi, Updated: 16 Sep, 2024 10:35 AM

bjp and jmm should join hands for development of santal pargana

झारखंड में गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने संताल परगना के विकास के लिए भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को मिल कर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

दुमका: झारखंड में गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने संताल परगना के विकास के लिए भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को मिल कर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

दुबे ने बीते रविवार को दुमका स्टेशन में आयोजित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में इस क्षेत्र में रेलवे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए हैं। वंदे भारत ट्रेन शुरू होना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है।इसके लिए प्रधानमंत्री और रेलमंत्री की सराहना होनी चाहिए।

दुबे ने कहा कि भागलपुर-दुमका और जसीडीह- दुमका रेलखंड की रेल लाइन दोहरीकरण का काम पूरा होने पर वंदे भारत ट्रेन की स्पीड और बढ़ जाएगी। डॉ दुबे ने कहा कि भाजपा और झामुमो को मिल कर इस क्षेत्र के विकास करने की आवश्यकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!