CM हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- बापू के दिखाए रास्ते हर युग में हैं प्रासंगिक

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jan, 2024 06:01 PM

cm hemant soren paid tribute to father of the nation mahatma gandhi

मुख्यमंत्री ने मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज पुण्यतिथि है। आज हम सभी लोग यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि...

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर बापू वाटिका, मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज पुण्यतिथि है। आज हम सभी लोग यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के दिखाए रास्ते हर युग में प्रासंगिक हैं। हम सभी को गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे शख्सियत हमारे देश में जन्मे और हमारा मार्गदर्शन किया। देश-दुनिया भी उनके आदर्श और विचारों का अनुसरण करती है। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग निश्चित रूप से इसके लिए कृतसंकल्पित हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों में चलकर उनके विचार और संदेश को सदैव आगे बढ़ाते रहें। मौके पर सत्ता पक्ष के मंत्रीगण एवं विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!