Dhanteras Rangoli Design 2025: दिवाली पर जरूर बनाएं मां लक्ष्मी के चरण वाली रंगोली, घर में आएगी बरकत; देखें डिजाइन

Edited By Khushi, Updated: 18 Oct, 2025 03:39 PM

dhanteras rangoli design 2025 make a rangoli with the feet of goddess lakshmi o

Dhanteras Rangoli Design 2025: धनतेरस 2025 का त्योहार 18 अक्टूबर (शनिवार) को झारखंड समेत देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा के साथ यह दिन पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस शुभ मौके पर रंगोली...

Dhanteras Rangoli Design 2025: दीवाली रोशनी का त्योहार है। माना जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। इसलिए दीवाली की रात देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। देवी को प्रसन्न करने और घर में पॉजिटिविटी का माहौल बनाने के लिए रंगोली भी बनाई जाती है। रंग-बिरंगे रंगों से बनी रंगोली त्योहार की रौनक को और बढ़ा देती है। इसलिए दीवाली के मौके पर लोग अपने घर के दरवाजों और घरों में रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी दीवाली पर खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यहां से कुछ खास रंगोली आइडियाज (Diwali Rangoli Designs) देख सकते हैं। आइए देखें दीवाली के लिए स्पेशल रंगोली डिजाइन। 

इस बार हम आपके लिए लाए हैं 5 बेहतरीन Dhanteras Rangoli Designs, जो आसान भी हैं और बेहद आकर्षक भी।

कलश और सिक्कों वाली रंगोली – धन का प्रतीक डिज़ाइन

PunjabKesari

धनतेरस के दिन कलश और सिक्कों वाली रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इस डिज़ाइन के लिए मेटालिक गोल्ड और ब्राउन शेड्स का इस्तेमाल करें।

आप इसमें कमल के फूल और ‘शुभ धनतेरस’ का संदेश भी जोड़ सकते हैं। यह रंगोली पूजा स्थल या घर के मुख्य दरवाज़े के लिए परफेक्ट है।

फूलों की खुशबू वाली नैचुरल रंगोली

PunjabKesari

अगर आप केमिकल कलर से बचना चाहते हैं, तो फूलों की रंगोली ट्राय करें। गेंदे, गुलाब और पत्तियों से बने डिज़ाइन प्राकृतिक सौंदर्य और खुशबू दोनों देते हैं। घर के आंगन में कम जगह हो तो यह डिजाइन बेस्ट है।

स्वास्तिक और शुभ-लाभ वाली पारंपरिक रंगोली

PunjabKesari

भारतीय परंपरा में स्वास्तिक और शुभ-लाभ के चिन्ह को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। आप रंगोली पाउडर से इन चिन्हों को लाल और पीले रंग में बनाएं। यह डिज़ाइन main gate rangoli design for Dhanteras के लिए सबसे शुभ मानी जाती है।

दीयों से सजी दीप रंगोली – रात को बढ़ाएं रौनक

PunjabKesari

धनतेरस की शाम अगर आप घर को जगमग बनाना चाहते हैं, तो दीयों वाली रंगोली ट्राय करें। रंगों से पैटर्न बनाकर उसके बीच में जलते हुए छोटे दीये रखें। रात में यह डिज़ाइन आपके घर को दिवाली जैसा ग्लो देगा।


मां लक्ष्मी के पदचिह्न वाली रंगोली – घर में आए समृद्धि

PunjabKesari

धनतेरस पर मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाना शुभ माना जाता है। इसे चावल के आटे या सफेद रंग से घर के बाहर से अंदर की ओर बनाएं। यह डिज़ाइन Lakshmi Padchinh Rangoli के नाम से भी ट्रेंड में है और सकारात्मक ऊर्जा लाती है।

Dhanteras 2025 पर सजाएं घर को इन शुभ रंगोलियों से

PunjabKesari

ये सभी डिज़ाइन न सिर्फ आसान हैं, बल्कि धन और सौभाग्य को आकर्षित करने वाले भी हैं। तो इस धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को अपनी क्रिएटिविटी दिखाएं और इन ट्रेंडी डिज़ाइनों से घर को सजाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!