झारखंड में हाथी हुए पागल, एक के बाद एक लोगों को उतार रहे मौत के घाट; बेबस हुआ वन विभाग

Edited By Khushi, Updated: 14 Feb, 2026 11:14 AM

elephants in jharkhand have gone mad killing people one after another the fore

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव में हाथियों के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घरों में...

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव में हाथियों के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

PunjabKesari

जंगली हाथियों के झुंड ने दहशत फैला दी
हजारीबाग जिला अंतर्गत चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने दहशत फैला दी है। बताया जा रहा है कि पांच हाथियों का एक झुंड गांव और आसपास के इलाकों में घूम रहा है। इसी दौरान हाथियों ने एक दंपति पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी डर का माहौल
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झुंड में शामिल एक हाथी बेकाबू हो गया है। उसी के कारण लगातार हमले की घटनाएं हो रही हैं। पिछले करीब 20 घंटों में इस हाथी के हमले में जिले में सात लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है। कजरी गांव समेत आसपास के इलाकों में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी कर रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मानव और वन्यजीव के बीच बढ़ते संघर्ष ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!