सोते-सोते आई मौत: गेट तोड़कर घर में घुसा हाथियों का झुंड, गहरी नींद में सो रहे मासूम समेत 6 लोगों को बुरी तरह कुचला

Edited By Khushi, Updated: 13 Feb, 2026 10:39 AM

death in sleep a herd of elephants broke into a house crushing six people inc

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार देर रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर छह लोगों को कुचल दिया, जिनमें एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत और गहरा शोक का माहौल...

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में गुरुवार देर रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर छह लोगों को कुचल दिया, जिनमें एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत और गहरा शोक का माहौल है।

गांव में घुसा हाथियों का झुंड
जानकारी के अनुसार, घटना अंगो थाना क्षेत्र और चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव की है। रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया। उस समय सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि हाथियों ने एक घर का गेट तोड़ दिया और अंदर घुसकर सो रहे लोगों को कुचल डाला। इस हमले में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25), अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3) की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में मातम और आक्रोश
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड पिछले करीब एक महीने से इलाके में घूम रहा था। वन विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किए गए थे, लेकिन इतनी बड़ी घटना को रोका नहीं जा सका। पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग पीड़ित परिवारों के साथ है और नियम के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!