जमशेदपुर में साहूकार की हत्या के आरोप में 4 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Aug, 2022 01:45 PM

four criminals arrested for murder of moneylender in jamshedpur

पुलिस के अनुसार, जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह में 29 जुलाई को अजय साहा (35) जब पान की एक दुकान के पास रुके थे, तब एक बंदूकधारी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, साहा ब्याज पर पैसे देते थे।

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक साहूकार की हत्या में कथित रूप से शामिल चार लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह में 29 जुलाई को अजय साहा (35) जब पान की एक दुकान के पास रुके थे, तब एक बंदूकधारी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, साहा ब्याज पर पैसे देते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में एक शूटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!