झारखंड में पुलिस ने ईनामी माओवादी के घर पर लगाए इश्तेहार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Jul, 2022 01:56 PM

in jharkhand police put up advertisements at house of bounty maoist

पुलिस ने बताया कि यदि इश्तेहार लगाने के बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं होगा तो न्यायालय के आदेश पर पुलिस उसके घर की संपत्ति कुर्क करेगी। माओवादी कमांडर गौतम लंबे समय से संगठन में सक्रिय है।

 

चतराः झारखंड के चतरा जिले की प्रतापपुर थाना पुलिस ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में भाकपा माओवादी के उग्रवादी गौतम पासवान उर्फ सुरेश उर्फ अर्जुन के पैतृक घर इश्तेहार चस्पा कर उसे न्यायालय में हाजिर होने को कहा।

पुलिस ने बताया कि यदि इश्तेहार लगाने के बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं होगा तो न्यायालय के आदेश पर पुलिस उसके घर की संपत्ति कुर्क करेगी। माओवादी कमांडर गौतम लंबे समय से संगठन में सक्रिय है। सोनवर्षा गांव निवासी नागेश्वर पासवान का बेटा गौतम पासवान वर्तमान समय में भाकपा माओवादी संगठन में विशेष क्षेत्रीय समिति का सदस्य है।

झारखंड सरकार ने उसपर 25 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है। गौतम के खिलाफ झारखंड एवं बिहार के विभिन्न जिलों में पुलिस मुठभेड़, हत्या और अपहरण के पांच दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!