झारखंड में सुबह-सुबह हादसा, स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी; मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 05 Feb, 2026 12:20 PM

jharkhand news giridih school van accident three children injured

Jharkhand News : झारखंड के गिरिडीह जिले में आज गुरुवार सुबह स्कूल वैन पलटने से हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के वक्त वैन में 10 बच्चे सवार थे।

Jharkhand News : झारखंड के गिरिडीह जिले में आज गुरुवार सुबह स्कूल वैन पलटने से हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के वक्त वैन में 10 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के तिसरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल की वैन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घायल बच्चों में 12 वर्षीय मुस्कान कुमारी, 8 वर्षीय बिपिन सिंह और 10 वर्षीय मरिता बेसरा शामिल हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वैन रोज की तरह बुटवरिया गांव से बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। वैन तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वैन गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

बिना फिटनेस-इंश्योरेंस चल रही थी वैन

स्कूल वैन की जांच में पता चला कि इसकी फिटनेस केवल 28 मार्च 2021 तक वैध थी, जबकि इंश्योरेंस 25 मार्च 2020 को समाप्त हो चुका था। वहीं घटना को लेकर परिजन आक्रोश में है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!