Edited By Khushi, Updated: 27 Dec, 2025 03:46 PM

Jharkhand School Holiday: 4 दिनों बाद नया साल शुरू होने वाला है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 में होने वाली सरकारी स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें दूसरे, चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।
Jharkhand School Holiday: 4 दिनों बाद नया साल शुरू होने वाला है। इसके चलते शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 में होने वाली सरकारी स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें दूसरे, चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।
झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के मुताबिक चांद के दिखने के आधार पर मुस्लिम त्योहारों के लिए निर्धारित अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। उर्दू विद्यालयों में रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। नीचे देखें सरकारी स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर:-
1 जनवरी से 5 जनवरी : शीतकालीन अवकाश
12-13 जनवरी (सोमवार, मंगलवार) : सोहराय
14 जनवरी (बुधवार) : मकर संक्रांति
23 जनवरी (शुक्रवार) : बसंत पंचमी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
26 जनवरी (सोमवार) : गणतंत्र दिवस
03 मार्च (मंगलवार) : होलिका दहन
04 मार्च (बुधवार) : होली
26 मार्च (गुरुवार) : रामनवमी
31 मार्च (मंगलवार) : महावीर जयंती
03 अप्रैल (शुक्रवार) : गुड फ्राइडे
14 अप्रैल (मंगलवार) : आंबेडकर जयंती
01 मई (शुक्रवार) : मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, पंडित रघुनाथ मुर्मू का जन्मदिन
22 मई से 10 जून तक : ग्रीष्मकालीन अवकाश
27 मई (बुधवार): बकरीद एवं ईद उल जुहा
26 जून (शुक्रवार) : मुहर्रम
30 जून (मंगलवार) : हुल दिवस
16 जुलाई (गुरुवार) : रथ यात्रा
26 अगस्त (बुधवार) : मिलाद-उन-नबी
28 अगस्त (शुक्रवार) : रक्षा बंधन
04 सितंबर (शुक्रवार) : जन्माष्टमी
14 सितंबर (सोमवार) : गणेश चतुर्थी
17 सितंबर (गुरुवार) : विश्वकर्मा पूजा
22-23 सितंबर (मंगलवार, बुधवार) : करमा पूजा
02 अक्टूबर (शुक्रवार) : गांधी जयंती
19 अक्टूबर (सोमवार) : महाअष्टमी
20 अक्टूबर (मंगलवार) : महानवमी, विजयादशमी
09 नवंबर (सोमवार) : गोवर्धन पूजा
11 नवंबर (बुधवार) : भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा
16 नवंबर (सोमवार) : सूर्य षष्ठी डाला छठ, प्रातः: अर्घ्य
24 नवंबर (मंगलवार ) : गुरुनानक जयंती
25 दिसंबर (शुक्रवार) : क्रिसमस
28 दिसंबर-31 दिसंबर : शीतकालीन अवकाश
तृतीय शनिवार और रविवार को पड़ने वाला अवकाश
01 फरवरी (रविवार) : संत रविदास जयंती
15 फरवरी (रविवार) : महाशिवरात्रि
21 मार्च (तृतीय शनिवार) : ईद उल फितर, सरहुल
22 मार्च (रविवार) : सरहुल फुलखोंसी
09 अगस्त (रविवार) : विश्व आदिवासी दिवस
15 अगस्त (तृतीय शनिवार) : स्वतंत्रता दिवस
11 अक्टूबर (रविवार) : शारदीय नवरात्र कलश स्थापना
18 अक्टूबर (रविवार) : महासप्तमी
08 नवंबर (रविवार) : दीपावली
15 नवंबर (रविवार) : भगवान बिरसा मुंडा जयंती, झारखंड स्थापना दिवस, सूर्य षष्ठी डाला छठ सायं अर्ध्य