जमशेदपुर से लापता उद्यमी कैरव गांधी आज तड़के हजारीबाग में मिला, 13 जनवरी से था लापता

Edited By Harman, Updated: 27 Jan, 2026 10:53 AM

kairav  gandhi the businessman missed from jamshedpur  found in hazaribagh

झारखंड में 13 जनवरी को अपहृत जमशेदपुर के एक उद्योगपति का बेटा मंगलवार तड़के हजारीबाग जिले के बरही से मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जमशेदपुर : झारखंड में 13 जनवरी को अपहृत जमशेदपुर के एक उद्योगपति का बेटा मंगलवार तड़के हजारीबाग जिले के बरही से मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव (24) का अपहरण उस समय किया गया था, जब वह सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अपने कार्यालय जा रहा था। 

शहर के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बताया, ‘‘जमशेदपुर पुलिस ने आज उसे खोज लिया। उसे तड़के करीब साढ़े चार बजे उसके घर भेजा गया।'' उन्होंने कहा कि इससे पहले पुलिस को घटना की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर कांदेरबेड़ा इलाके से कैरव की कार मिली थी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!