दर्दनाक! ट्रेन की चपेट में आकर किशोर की गई जान, कलश यात्रा से लौटते समय हुई घटना

Edited By Harman, Updated: 03 Feb, 2026 12:49 PM

koderma tragic a teenager lost his life after being hit by a train

Jharkhand News : झारखंड के कोडरमा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रेन के चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की जान चली गई। वहीं इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Jharkhand News : झारखंड के कोडरमा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रेन के चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की जान चली गई। वहीं इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गड़गी गांव के समीप की है। मृतक की पहचान पांडू गांव निवासी मुंशी सिंह के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। तेतरौंन पंचायत के नावाडीह गांव में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा में शामिल होने के बाद सन्नी कुमार वापस लौट रहा था। लौटते समय तभी तेज गति से आ रही 12802 नई दिल्ली–पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से सन्नी कुमार का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इधर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे ने पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!