Edited By Khushi, Updated: 09 Feb, 2026 11:02 AM

Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस ने राजेंद्र नगर, आर्या बिहार स्थित सिजुआ पहाड़ी के नीचे जुआ खेलने की गुप्त सूचना पर सख्त कारर्वाई कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Bokaro News: झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस ने राजेंद्र नगर, आर्या बिहार स्थित सिजुआ पहाड़ी के नीचे जुआ खेलने की गुप्त सूचना पर सख्त कारर्वाई कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल ने घेराबंदी कर 6 खिलाड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से नकद 32,690 रुपये, 5 मोबाइल फोन, 10 पैकेट तास के पत्ते, 2 स्कूटी और 4 चटाइयां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सोनू कुमार (32), बीएसएल एलएच स्ट्रीट-1, थाना बीएस सिटी,राहुल कुमार (34), लक्ष्मीपुर, जमुई (बिहार),अनिल कुमार (34), रितुडीह शिव मंदिर के पास, थाना माराफारी, मनीष कुमार राय (34), स्वर्णकार मोहल्ला, चास, राजेश कुमार (55), सेक्टर-3/सी क्वाटर्र-51, थाना बीएस सिटी और रिक्की स्वर्णकार (35), बारी कोऑपरेटिव प्लॉट-344, थाना सेक्टर-12 शामिल है।
छापामारी करने वाली पुलिस टीम में संदीप कुमार, वीरमणि कुमार, अजय कुमार राय, चंद्रदेव कुमार, सऔनि नवीन कुमार, धनेश्वर महतो, अजय कुमार पासवान, कृष्णदेव राय, हवलदार विपत शोभानंद मिंज और बैजनाथ राउत शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपी के खिलाफ कानूनी कारर्वाई की जा रही है।