झारखंड में शराब और बीयर की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 11 महीने में 4.81 करोड़ लीटर Beer बिकी

Edited By Khushi, Updated: 18 Mar, 2026 01:10 PM

record surge in liquor and beer sales in jharkhand 4 81 crore liters of beer so

Jharkhand News: झारखंड में शराब और बीयर की खपत लगातार बढ़ रही है। कोरोना महामारी के बाद हाल के दो वर्षों में राज्य में शराब की बिक्री में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे राज्य के राजस्व में भी बड़ा इजाफा हुआ है।

Jharkhand News: झारखंड में शराब और बीयर की खपत लगातार बढ़ रही है। कोरोना महामारी के बाद हाल के दो वर्षों में राज्य में शराब की बिक्री में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे राज्य के राजस्व में भी बड़ा इजाफा हुआ है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य में 2.52 करोड़ लीटर बीयर बिक चुकी थी। इसके बाद 2023-24 में यह बढ़कर 4.03 करोड़ लीटर और 2024-25 में 5.01 करोड़ लीटर हो गई। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 11 महीने में 4.81 करोड़ लीटर बीयर बिक चुकी है, जबकि मार्च माह की बिक्री अभी बाकी है।

राज्य में शराब की बिक्री में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य को 2056.92 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। यह बढ़कर 2023-24 में 2376.10 करोड़ रुपये और 2024-25 में 2710.53 करोड़ रुपये हो गया। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11 महीने में ही 3636.61 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया गया है।

देसी और विदेशी शराब की बिक्री में भी वृद्धि हुई है। 2025-26 में अब तक 25.78 लाख लीटर देसी शराब और 2.29 करोड़ लीटर विदेशी शराब बिक चुकी है। जबकि पिछले साल 2024-25 में देसी शराब 15.89 लाख लीटर और विदेशी शराब 2.19 करोड़ लीटर बिकी थी। इस आंकड़ों से साफ है कि झारखंड में शराब और बीयर की खपत लगातार बढ़ रही है और यह राज्य के राजस्व में भी अहम योगदान दे रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!