तेज रफ्तार बनी काल: सिमडेगा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौके पर मौत

Edited By Khushi, Updated: 08 Feb, 2026 12:37 PM

speeding proves fatal two killed on the spot in two separate road accidents in

Simdega News: झारखंड के सिमडेगा जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों इलाकों में मातम का माहौल है।

Simdega News: झारखंड के सिमडेगा जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों इलाकों में मातम का माहौल है।

पहली घटना केरसई थाना क्षेत्र के वनदुर्गा रोड की है। जानकारी के अनुसार, केशलपुर गांव निवासी मिलेक्शन केरकेट्टा किसी रिश्तेदार के घर केरसई गया हुआ था। वहां से बाइक से अपने घर लौटने के दौरान वनदुर्गा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा रोड की है। बताया गया कि पालकोट थाना क्षेत्र के सनईडीह गांव निवासी रजत सोरेंग किसी काम से फ़ारसाबेड़ा आया था। काम खत्म करने के बाद लौटते समय जनता उच्च विद्यालय के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में भी उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!