Edited By Khushi, Updated: 18 Jan, 2026 03:15 PM

Jharkhand Mausam: झारखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है और आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को इससे राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि...
Jharkhand Mausam: झारखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है और आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को इससे राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा।
अगले 24 घंटे तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक खासकर उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में सुबह और देर रात ठंड ज्यादा महसूस की जाएगी। अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर के समय ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। सुबह-शाम कंकनी और दिन में ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन मध्य और उत्तरी झारखंड में ठंड का प्रकोप फिलहाल कम होने की संभावना नहीं है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शीतलहर को लेकर पहले ही अलटर् जारी कर दिया है।
ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेंगी
लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, रांची, डालटेनगंज, गढ़वा और गिरिडीह जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने का अनुमान है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।