Dhanbad News: धनबाद में जहरीली गैस का रिसाव जारी, जिला प्रशासन ने घटना की जांच के दिए आदेश

Edited By Khushi, Updated: 05 Dec, 2025 10:41 AM

toxic gas leak continues in dhanbad district administration orders probe into i

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में 2 दिनों से जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव जारी है। अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है जबकि एक दर्जन बच्चे और महिलाएं बीमार हो गई हैं। जहरीली गैस से हो रही मौतों के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, जिला...

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में 2 दिनों से जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव जारी है। अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है जबकि एक दर्जन बच्चे और महिलाएं बीमार हो गई हैं। जहरीली गैस से हो रही मौतों के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, जिला प्रशासन ने भूमिगत खदानों से "जहरीली गैस रिसाव" की घटना की जांच के आदेश दिए, जिसके कारण भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) को लगभग 1000 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को केंदुआडीह बस्ती के विभिन्न स्थानों पर ऐसी खदानों से कार्बन मोनोऑक्साइड लीक होने से एक महिला की कथित तौर पर मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग बीमार पड़ गए। उन्होंने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

धनबाद के उपायुक्त (डीसी) आदित्य रंजन ने भूमिगत खदानों से "जहरीली गैस रिसाव" की जांच के आदेश दिए और कोयला कंपनी को प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा, ‘‘जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'' डीसी ने अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की। उन्होंने रिसाव के कारणों, उन्हें रोकने के लिए किए गए उपायों तथा प्रभावित निवासियों को वहां से स्थानांतरित करने की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने लोगों को ‘खतरनाक क्षेत्रों' से बाहर निकालना शुरू कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!