झारखंड में नहीं थम रहा जंगली हाथी का आतंक! चाईबासा में नाबालिग सहित दो और लोगों की मौत

Edited By Khushi, Updated: 09 Jan, 2026 04:57 PM

wild elephant menace continues in jharkhand two more people including a minor

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में शुक्रवार सुबह एक आक्रामक हाथी के हमले में एक नाबालिग सहित दो और लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में शुक्रवार सुबह एक आक्रामक हाथी के हमले में एक नाबालिग सहित दो और लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने बताया कि पुलिस और वन अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद हाथी ओडिशा सीमा के पास मझगांव पुलिस थाना क्षेत्र के तिलोकुट्टी गांव में ही रुका रहा। उन्होंने बताया कि हाथी के हमले में मारे गए लोगों की पहचान बेनीसागर गांव के 40 वर्षीय प्रकाश मालवा और एक नाबालिग लड़के के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।

मुर्मू ने बताया कि हाथी को बार-बार भगाने की कोशिश करने के बावजूद वह गांव से बाहर नहीं निकल रहा था। उन्होंने कहा कि इलाके में हाथी की मौजूदगी के कारण शवों को तुरंत बरामद नहीं किया जा सका, इसलिए अतिरिक्त बल बुलाया गया है। एसडीपीओ ने कहा, ‘‘मैं मौके पर पहुंचने के बाद ही और विस्तृत जानकारी दे पाऊंगा। फिलहाल हाथी उसी स्थान पर रुका हुआ है।'' अधिकारियों ने बताया कि पिछले पखवाड़े में जिले के गोइलकेरा और कोल्हान वन क्षेत्रों में जंगली हाथी के हमलों में करीब 18 लोग मारे गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!