Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की विदाई! दिन में बढ़ने लगी गर्मी, स्वेटर हुए गायब; तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा

Edited By Khushi, Updated: 28 Jan, 2026 04:37 PM

winter bids farewell to jharkhand daytime temperatures are rising sweaters are

Jharkhand Weather: झारखंड में अब कड़ाके की ठंड अपने अंतिम दौर में है। राज्य में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है और लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है। अब ज्यादातर लोग हल्के स्वेटर या बिना...

Jharkhand Weather: झारखंड में अब कड़ाके की ठंड अपने अंतिम दौर में है। राज्य में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है और लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है। अब ज्यादातर लोग हल्के स्वेटर या बिना स्वेटर के ही बाहर निकल रहे हैं।

दोपहर के समय स्वेटर पहनने की जरूरत नहीं
पिछले 24 घंटों की बात करें तो रांची में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में अभी भी सुबह के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। चतरा और पलामू में आने वाले कुछ दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

दक्षिण झारखंड के जिलों—पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा—में गर्मी का असर ज्यादा देखा जा रहा है। यहां दिन का तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इन इलाकों में दोपहर के समय स्वेटर पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है। आज भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!