Jharkhand Weather: झारखंड में फिर लौट आई सर्दी, अगले 48 घंटे में बारिश और तापमान में गिरावट

Edited By Khushi, Updated: 29 Jan, 2026 01:32 PM

winter has returned to jharkhand with rain and a in temperature expected i

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली और उत्तरी भारत में हो रही बारिश का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है।

करीब 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है
रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज झारखंड के गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में करीब 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। बारिश का असर दिन के समय ज्यादा देखने को मिलेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

30 जनवरी तक पलामू और लातेहार में हल्की बारिश
सेंट्रल झारखंड के जिले जैसे रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में भी मौसम का असर दिखेगा। यहां हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया था, जिससे ठंड कम महसूस हो रही थी। लेकिन अब बारिश और ठंडी हवा के कारण इन जिलों में न्यूनतम तापमान घटकर 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 जनवरी तक पलामू और लातेहार जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं सेंट्रल झारखंड के कई इलाकों में शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा सकती है। 30 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान फिर से 14 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, अगले 48 घंटों तक लोगों को ठंड और बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!